15 Apr 2026
Breaking News Exclusive
अंकित कैवर्त्य ग्राम-पकरिया ( लटिया ) थाना-अकलतरा जिला : कल दिनांक 17/12/2025 दिन मंगलवार को स्प्लेंडर प्रो बाइक नंबर CG -11CH 3322 की मोटर 01 करोड़ रुपये से अधिक की विकास कार्यों की घोषणा : गुरु घासीदास जयंती पर सेतगंगा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आबकारी विभाग मुंगेली की छापेमार कार्रवाई : ग्राम गोइन्द्री में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त डबरी से बदली तकदीर मछली पालन से आर्थिक सशक्तिकरण : श्री तीज राम केवट का सहारा बनी मनरेगा डबरी डबरी से बदली तकदीर: मछली पालन से आर्थिक सशक्तिकरण धान खरीदी में किसान श्री हेमलाल निर्मलकर का सुखद अनुभव : किसानों को 24×7 टोकन सुविधा से राहत, साजापाली के किसान ने बेचा 28.80 क्विंटल धान छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्र : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने क शासन की किसानहितैषी नीति से हितग्राही श्री कौशल साहू : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य नशामुक्ति थीम पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन : रजत जयंती विशेष सप्ताह के अंतर्गत नशामुक्ति थीम पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीणों की अनुशंसा पर मैदानी कर्मचारी कार्यों के चय : महात्मा गांधी नरेगा में वैज्ञानिक पद्धति युक्तधारा पोर्टल से हो रहा कार्यों का चयन युक्तधारा पोर्टल से बन रहा आगामी वित उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपु : संत गुरू घासीदास बाबा के संदेश से समाज को मिली एकता और मानवता की प्रेरणा– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

नशामुक्ति थीम पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन : रजत जयंती विशेष सप्ताह के अंतर्गत नशामुक्ति थीम पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Share:

कवर्धा, 18 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर राज्य की 25 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 12 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वामी करपात्री जी मैदान कवर्धा में समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति की थीम पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पारस मागरे, द्वितीय स्थान पप्पू निषाद तथा तृतीय स्थान अननयासागर ने प्राप्त किया। वहीं 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंकज जायसवाल, द्वितीय स्थान पुष्पेंद्र साहू एवं तृतीय स्थान पिंटू साहू ने सफलता अर्जित की। सभी विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती अभिलाषा पंडा, अधीक्षक श्री देवकुमार कौशिक, श्री सुनील सरोज सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें


विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement